Skymet weather

4 जुलाई के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और उत्तराखंड में मॉनसून सक्रिय

July 3, 2016 6:37 PM |

 

मॉनसून समूचे पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में पहुँचा। देश में अब तक 9% कम हुई है मॉनसूनी बारिश।

इस बीच संकट ग्रस्त उत्तराखंड में अगले 24 घंटों तक स्थिति चुनौतीपूर्ण रहने वाली है क्योंकि राज्य में अगले 24 घंटों तक इसी तरह भीषण वर्षा जारी रहने की आशंका बनी हुई है। 24 घंटों के बाद बारिश में कमी आएगी लेकिन नदियों का जलस्तर कम होने में अभी भी समय लगेगा।

पंजाब और आसपास के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के चलते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है।

इस सिस्टम से एक ट्रफ बंगाल की खाड़ी तक पहुँच रही है। इसके प्रभाव से उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

मध्य भारत के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी दिशा में आगे बढ़ेगा और यह बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल सहित पूर्वी भारत में अच्छी बारिश देगा।

पूर्वोत्तर में असम और मेघालय पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से असम, मेघालय, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में मूसलाधार वर्षा हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम बारिश की संभावना है।

इधर पश्चिम में बनी ट्रफ के चलते दक्षिणी गुजरात से उत्तरी केरल तक मॉनसून सक्रिय रहेगा। दक्षिणी गुजरात, कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है। दूसरी तरफ आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना और तमिलनाडु में मॉनसून सुस्त रहेगा।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try