Skymet weather

8 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: जयपुर में बारिश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में बढ़त

March 7, 2018 6:01 PM |

 

मौसम पिछले कुछ दिनों से पूरे देश भर में मुख्यता एक जैसा ही रहा है। उत्तर भारत के मौसम की बात करे तो, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आस पास के राज्यों के पास देखा गया है। इस सिस्टम के चलते जम्मू और कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चरवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान परबन गया है। यह सिस्टम राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दे सकता है। जबकि पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दिल्ली में दिन के समय मौसम गरम होगा, जबकि रात ठंडी रहेगी।

[yuzo_related]

मध्य भारत के मौसम की बात करे तो, मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। गुजरात और उससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश में बादल छाए रेह सकते है। जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बादलों के चलते न्यूनतम तापमान बढ़ सकते है। मुंबई में मौसम गर्म और उमस भरा होगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात करे तो, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में बारिश में काफी कमी आ जाएगी। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। कोलकाता में भी मौसम उमस भरा रहेगा।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

दक्षिण भारत के मौसम की स्थिति बात करे तो, मौसम सारे राज्यों में शुष्क रहेगा। बेंगलुरु में दिन गर्म रहेगा। और चेन्नई में दिन उमस भरा होगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try