Skymet weather

19 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: पठानकोट, गुरदासपुर, कोलकाता, वैष्णव देवी, केदारनाथ में बारिश

March 18, 2019 7:41 PM |

एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इससे प्रभावित एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और हरियाणा पर बना हुआ है। इन सिस्टम्स के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। इस बीच जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी भागों पर बर्फबारी की भी संभावना है। श्रीनगर, वैष्णव देवी, शिमला, कुल्लू, मनाली, केदारनाथ और नैनीताल पर बारिश की उम्मीद है।

दूसरी ओर पंजाब के उत्तरी भागों पर बारिश देखी जाएगी। पठानकोट, गुरदासपुर और जालंधर में ये बारिश देखी जाएगी। हरियाणा में भी एक दो स्थानों पर वर्षा की उम्मीद है। दूसरी ओर, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। इन भागों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि भी होगी।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी असम और उसके आसपास बना हुआ है। साथ ही एंटि-सायकलोन दक्षिण पूर्वी दिशा में बढ़ चुका है, जिसके चलते पूर्वोत्तर राज्यों पर नम हवाएँ बह रही हैं,जिनके चलते इन राज्यों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

कोन्फ़्लुएन्स जोन उत्तरी ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल की तरफ पहुँच गया है,जिसके चलते डायमंड हार्बर और कोलकाता पर बारिश की उम्मीद है। हालांकि बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मौसम शुष्क बना रहेगा। दूसरी ओर पूर्वी झारखंड पर बारिश होने की उम्मीद है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India 

मध्य भारत पर शुक और गर्म मौसम बना रहेगा। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री बढ़ेंगे। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखी जाएगी।

नीचे दक्षिण में कोई भी मौसमी प्रणाली नहीं बनी हुई है इसलिए मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try