Skymet weather

10 मई मौसम पूर्वानुमान: बिहार, पश्चिम बंगाल में बारिश; दिल्ली व लखनऊ में शुष्क मौसम

May 9, 2018 6:28 PM |

 

उत्तर भारत के मैदानी भागों में पिछले कुछ दिनों से जारी प्री-मॉनसून गतिविधियां कल से बंद हो जाएंगी। हालांकि पिछले दिनों जैसा शोर था यानी जैसी डराने वाली चेतावनी जारी की गई थी मौसम में उस स्तर की हलचल देखने को नहीं मिली। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले दिनों से जारी अच्छी वर्षा और बर्फबारी के चलते शिमला, मंडी और मसूरी सहित कई स्थानों पर तापमान में भारी कमी आई है। हालांकि पर्वतीय राज्यों में बारिश देने वाला पश्चिमी विक्षोभ अब आगे निकल रहा है। इसके चलते पश्चिमी हिमालयी राज्यों में 10 मई को मौसम शुष्क हो जाएगा। हालांकि 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना कल भी बनी रहेगी।

[yuzo_related]

दूसरी ओर राजस्थान और आसपास के हिस्सों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी कमजोर हो गया है। जिससे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी प्री-मॉनसून गतिविधियों में अगले कुछ दिनों के लिए विराम लगेगा। कल से इन सभी भागों में मौसम शुष्क होगा तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। राजधानी दिल्ली में पारा तेजी से ऊपर जाएगा जिससे दिन बेहद गर्म हो सकता है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बिहार और हिमालय पश्चिम बंगाल के ऊपर लगातार सक्रिय है। इसके प्रभाव से बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में एक-दो स्थानों पर प्री-मॉनसून वर्षा होने की संभावना है। सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में आंशिक बादल रहेंगे और मेघ गर्जना हो सकती है।

इसके अलावा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और मेघालय के ऊपर भी बना हुआ है। हमारा अनुमान है कि पूर्वोत्तर राज्यों में कल भी अच्छी वर्षा जारी रहेगी।

मध्य भारत में हमें अगले कुछ दिनों तक किसी विशेष प्री-मॉनसून हलचल की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। कल भी अधिकांश इलाके तेज़ गर्मी की चपेट में रहेंगे। अधिकतर स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया जाएगा। कुछ जगहों पर लू का प्रकोप भी संभव है। मायानगरी मुंबई में मौसम राहत देने के मूड में नहीं है। लंबे समय से यहां शुष्क मौसम बना हुआ है। कल भी इसमें बदलाव नहीं होगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत में चलें तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पर विकसित हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी किनारों पर है। इन दोनों सिस्टमों के बीच एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके चलते दक्षिण कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के आंतरिक भागों में गरज के साथ वर्षा जारी रह सकती है। मध्य महाराष्ट्र में भी 1-2 स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

बंगलुरु में बादलों की गर्जना के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। हैदराबाद में भी हल्की बारिश हो सकती है लेकिन दिन काफी गर्म बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try