Skymet weather

11 मई मौसम पूर्वानुमान: विदर्भ, मराठवाडा में लू, दिल्ली और मुंबई में शुष्क मौसम

May 10, 2018 6:04 PM |

 

उत्तर भारत में चल रही धूल भरी आँधी और बारिश थम गई है। मौसम की करवट के चलते मौसम बेहद गर्म हो गया है। साथ ही पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश में कमी आ गई है। जबकि दक्षिण भारत में प्री मोंसूनी वर्षा ने ज़ोर पकड़ लिया है। हालांकि मध्य भारत के कई हिस्सों में लू का प्रकोप देखा जा रहा है।

[yuzo_related]

आइए अब विस्तार में देश के मौसम का हाल देखे।

जम्मू और कश्मीर के ऊपर बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब आगे निकल गया है। अब जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर पश्चिम भारत में उत्तर –पश्चिमी हवाएँ बेह रही है। इन मौसमी गतिविधियों के चलते दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त होगी। उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में भी मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।

मध्य भारत में, शुष्क उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाएँ बहेंगी। इसके चलते राजस्थान और गुजरात में पारा 40 के ऊपर दर्ज होगा। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी मौसम गर्म ही रहेगा। और तो और विदर्भ और मराठवाडा के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप रहेगा। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत का रुख करे तो, एक चक्रवती सिस्टेम उप हिमालय पश्चिम बंगाल और इससे सटे राज्यों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा भी इस सिस्टम से दक्षिण भारत तक बनी हुई है। इन सिस्टमो के चलते, पश्चिम बंगाल, पश्चिमी असम में अच्छी बारिश की उम्मीद है। पूर्वी बिहार, झारखंड और ओड़ीशा के भी कुछ स्थानो पर बारिश होने की उम्मीद है। जबकि पूर्वोत्तर भारत में बार्ष की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी हल्की वर्षा हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत में एक ट्रफ रेखा तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक बनी हुई है। एक कमजोर ट्रफ रेखा भी तमिलनाडु से दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इन सिस्टमो के चलते, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम के साथ एक दो स्थानो पर भारी वर्षा भी हो सकती है। जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु और रायलसीमा के कुछ स्थानो पर हल्की वर्षा की उम्मीद है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बारिश कई दिनो के बाद दस्तक दे सकती है। बेंगलुरु में भी वर्षा की उम्मीद है जबकि हैदराबाद में मेघगरजना होने की ही संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try