Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में जल्द शुरू होगी बारिश; अगस्त का स्वागत भारी वर्षा के साथ

July 28, 2017 6:45 PM |

दिल्ली में मॉनसून का अब तक प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में रुक-रुक कर मॉनसूनी फुहारें भिगो रही थी। हालांकि 27 जुलाई को मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इसके चलते बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तापमान बढ़ गया है। अधिक तापमान और आर्द्रता के चलते मौसम थोड़ा परेशान कर रहा है। राजधानी दिल्ली में 28 जुलाई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुँच गया। दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच मौसम फिर से करवट ले रहा है। राजस्थान से मध्य भारत होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी मॉनसून की अक्षीय रेखा जल्द ही राजधानी दिल्ली के करीब पहुँचने वाली है। इसके चलते उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में आर्द्र हवाएँ बढ़ जाएंगी। अनुमान है कि मॉनसून जल्द ही फिर से सक्रिय होगा और बारिश बढ़ेगी।

दिल्ली इससे सटे शहरों नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फ़रीदाबाद में 29 जुलाई को छिटपुट जगहों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। इन भागों में 30 जुलाई से बारिश की गतिविधियां ज़ोर पकड़ेंगी। अनुमान है कि दिल्ली और आसपास के भागों में 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी जबकि कुछ स्थानों पर इस दौरान भारी मॉनसूनी बारिश के आसार हैं।

[yuzo_related]

यानि राजधानी वालों के लिए इस सप्ताह की छुट्टियों में मौसम की मेहरबानी रहेगी। लेकिन अगले सप्ताह की शुरुआत में अधिक बारिश दिल्ली की सड़कों के लिए मुसीबत बन सकती है। सोमवार सप्ताह का पहला दिन है और इस दिन दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक का लोड पहले से बहुत अधिक होता है। ऐसे में भारी बारिश से सड़कों पर रफ्तार और थम जाती है।

Delhi1

सोमवार यानि 31 जुलाई से अच्छी बारिश की संभावना को देखते हुए सुझाव है कि आप तैयारी से और समय को ध्यान में रखकर अपने काम पर निकलें। संबद्ध एजेंसियों को भी पहले से ही कमर कसने की ज़रूरत है ताकि अव्यवस्था की स्थिति से बचा जा सके।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try