Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बारिश के साथ होगी फरवरी की विदाई और मार्च का आगमन

February 26, 2020 7:13 PM |

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इस समय साफ और शुष्क मौसम चल रहा है। 28 फरवरी की दोपहर तक मौसम इसी तरह से शुष्क बना रहेगा। उसके बाद बदलाव होगा और कई इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी। इससे पहले उत्तर-पश्चिम भारत में 20 और 21 फरवरी को बारिश हुई थी। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ आ रहा है। यह सिस्टम अभी उत्तरी अफगानिस्तान पर है। आगे बढ़ते हुए 27 फरवरी की शाम तक जम्मू कश्मीर के पास पहुंचेगा। इसके प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर विकसित होगा।

English Version: Punjab, Haryana, Delhi, West Uttar Pradesh and North Rajasthan likely to observe good rain and thundershowers

इन्हीं दोनों सिस्टमों के कारण उत्तर भारत के मैदानी शहरों का मौसम भी बदलेगा। इन भागों में बादल 28 फरवरी की सुबह से ही आ जाएंगे। हालांकि बारिश की शुरुआत रात से पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से होगी। इसी दौरान उत्तरी राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर बारिश शुरू हो सकती है।

29 फरवरी को बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश होगी।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही उत्तर-पश्चिमी हवाएँ बंद हो जाएंगी। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ चलेंगी जिससे 28 और 29 फरवरी को न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ता रहेगा जिससे 1 मार्च से पंजाब और हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में बारिश कम हो जाएगी जबकि दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 मार्च को भी बारिश बनी रहेगी।

Image credit: Newsfolo

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try