Skymet weather

[Hindi] चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट सहित पंजाब व हरियाणा में अच्छी बारिश

September 1, 2019 2:48 PM |

पंजाब और हरियाणा में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था मॉनसून कमजोर था जिसकी वजह से तेज गर्मी और उमस ने लोगों कोखूब परेशान किया।अब स्थितियां बदली है मॉनसून एक बार फिर से इन दोनों उत्तर भारतीय राज्यों पर अपनी मेहरबानी बारिश के रूप में दिखाने वाला है। दोनों राज्यों में पहले से ही कुछ इलाकों में आंशिक तो कुछ इलाकों में अच्छे बादल दिखाई देने लगे हैं और जल्द ही बारिश भी शुरू होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा और पंजाब पर गरज वाले बादल बन रहे हैं। एक सितंबर की दोपहर में ही इन दोनों राज्यों के कई जिलों में खासकर चंडीगढ़, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुड़गांव, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, पटियाला, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, संगरूर और शहीद भगत सिंह नगर में अगले 4 से 6 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें भी गिरने की संभावना है।

Read English Version: ACTIVE MONSOON TO BRING RAIN IN CHANDIGARH, AMBALA, PANCHKULA, REWARI, ROHTAK, SONIPAT FOR 2-3 DAYS

बारिश के साथ ही इन भागों में अच्छी हवाएं भी चलेंगी जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा और पिछले दिनों से जारी तेज गर्मी और उमस से लोगों को व्यापक रूप में राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक दोनों राज्यों हरियाणा और पंजाब पर मॉनसून मेहरबान रहेगा और रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां कई इलाकों में देखने को मिलती रहेंगी। हालांकि बारिश की तीव्रता हरियाणा पर पंजाब की अपेक्षाकृत अधिक होगी। इसमें भी दोनों राज्यों के हिमालय के तराई वाले भागों में ज्यादा अच्छी वर्षा की संभावना है। यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, हरियाणा में और जालंधर, पठानकोट, अमृतसर, पंजाब में अच्छी बारिश वाले इलाके हो सकते हैं।

उत्तर भारत के इन दोनों राज्यों में बारिश के लिए मॉनसून इसलिए सक्रिय हुआ है क्योंकि एक तरफ जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है, तो दूसरी ओर उत्तरी हरियाणा पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन सबके अलावा मॉनसून रेखा, जो राजस्थान पर थी वह दिल्ली को पार करते हुए उत्तर में यानी हरियाणा और पंजाब के तराई क्षेत्र में पहुंचती हुई दिखाई दे रही है।

हमारा अनुमान है कि 3 व 4 चार सितंबर तक चलने वाली बारिश की गतिविधियों के चलते पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर शहरों में दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। विशेष राहत दिन में मिलेगी क्योंकि सामान्य से ऊपर चला गया दिन का तापमान अब बारिश और आर्द्र हवाओं के चलते नीचे आएगा।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try