Skymet weather

[Hindi] दिल्ली-एनसीआर सहित पंजाब व हरियाणा में जल्द वापसी करने वाला है मॉनसून

August 27, 2019 5:39 PM |

भारत के उत्तरपश्चिमी मैदानों भागों में पिछले 8-9 दिनों से मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है। हालाँकि, अभी भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ स्थानीय मौसम की गतिविधियाँ चल रही हैं। अब, हम उम्मीद करते हैं कि 30 अगस्त तक उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश कम रहेगी। 31 अगस्त तक मॉनसूनी वर्षा के वापसी की संभावना है, जिससे देश के उत्तरी मैदानों भागों में हल्की से मध्यम बारिश देखी जाएगी।

पिछले 24 घंटों के दौरान, पंजाब के लुधियाना और पटियाला के एक-दो स्थानों पर अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई है। उत्तर पश्चिमी भारत में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं होने के कारण अगले कुछ दिनों तक यहाँ का मौसम गर्म, शुष्क और उमस भरा रहेगा।

अगले 48 घंटों के तक भी इन इलाकों में हम अधिक वर्षा की गतिविधियों की उम्मीद नहीं करते हैं क्योंकि मॉनसून की अक्षीय रेखा अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर स्थानांतरित हो गई है और अब राजस्थान और मध्य प्रदेश के क्षेत्र में है।

31 अगस्त के आसपास उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ेंगी। उस दौरान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। यह स्थिति 3 सितंबर या 4 सितंबर तक बने रहने की संभावना है।

Also, Read In English: Monsoon to revive over Punjab, Haryana, Delhi and NCR by August 31

यह मौसम की स्थिति मानसून ट्रफ के उत्तर दिशा की ओर के बढ़ने के कारण होगी। इन प्रणालियों की वजह से अगस्त के अंत तक एक बार फिर बारिश की गतिविधियां उत्तर पश्चिमी भारत पर बढ़ने की उम्मीद है।

Image credit: Indian Express 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try