Skymet weather

[Hindi] जयपुर, जोधपुर और हिसार में लू, चंडीगढ़ और कर्नाल में धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश के आसार

June 5, 2019 7:06 PM |

Heat wave in Rajasthan

राजस्थान के पश्चिमी भागों में गर्म मौसम की स्थिति बनी हुई है। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर धूलभरी आंधी चलने की गतिविधियां हुई हैं। वहीं उत्तर-पश्चिमी भारत समेत राजधानी दिल्ली में भी बीते कुछ समय से शुष्क मौसम बना हुआ है

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य पाकिस्तान और इससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वी भारत तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है।

इसके अलावा पूर्वी आर्द्र हवाएं उत्तराखंड तक पहुँच रही हैं। वहीं राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के भागों में दक्षिण-पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाएं प्रभावी रहने की संभावना है। इसके अलावा शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं पंजाब और हरियाणा के अधिकांश भागों में प्रभावी हो सकती हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से उत्तर-पश्चिमी हवाएं उत्तर प्रदेश सहित देश के मैदानी भागों में प्रभावी हो सकती है। इसके कारण उत्तर-पश्चिमी मैदानी भागों में तापमान की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

इस दौरान उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुरादाबाद और मुज़फ्फरनगर और हरियाणा के भागों सहित उत्तर-पूर्वी पंजाब के कर्नाल, पंचकुला और चंडीगढ़ में धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश की फुहारें उम्मीद है।

बदलते मौसम के चलते हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा, दक्षिणी पंजाब और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अन्य भागों में लू की स्थिति और ज्यादा प्रभावी हो जाएगी।

Also Read In English: Heat wave in Jaipur, Jodhpur and Hisar, dust storm and thunderstorm in Chandigarh and Karnal

राजस्थान के श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी में भीषण लू का प्रकोप देखने को मिला है। इसके अलावा कोटा, अजमेर, जयपुर और जोधपुर सहित पंजाब के भठिंडा और सिरसा और हिसार में लू की स्थिति बनी रह सकती है।

Image Credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try