Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में बसंत ऋतु का जल्द होगा आगमन, फिलहाल उम्मीद से ज़्यादा सर्दी रहेगी जारी

February 6, 2020 6:07 PM |

इस समय उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक अच्छी ठंडक जारी है। हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश तक तापमान सामान्य से नीचे चले रहे हैं। इन राज्यों में कई शहर ऐसे हैं जहां न्यूनतम तापमान औसत से 5 डिग्री तक नीचे पहुँच रहा है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश जारी, तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान की आशंका

किसी भी क्षेत्र में तापमान में आमतौर पर उतार-चढ़ाव का मुख्य कारण होते हैं बादल और हवा। उत्तर भारत में नवंबर से फरवरी के बीच बारिश पश्चिमी विक्षोभों के कारण होती है। लेकिन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दिसम्बर और जनवरी में ही देखने को मिलते हैं जबकि फरवरी से इनकी फ्रिक्वेंसि और ईंटेंसिटी दोनों कम होने लगती है। इसलिए अब बहुत सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएंगे और ना ही इनके चलते मैदानी इलाकों के मौसम में कोई बड़ा बदलाव दिखेगा।

इस साल जनवरी के आखिर तक काफी प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ आते रहे हैं जिससे देश के उत्तरी भागों में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। लेकिन अब जो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे वो कमजोर होंगे जिससे बमुश्किल पहाड़ों पर ही कुछ हलचल देखने को मिलेगी। मैदानी हिस्सों पर इनका असर नहीं दिखेगा।

English Version: Time for northerners to start packing their woolens as warm weather just around the corner

इस समय भी एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर पर पहुंचा है। लेकिन यह कमजोर है और अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। लेकिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इन भागों में उत्तर-पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाएँ लगातार चलती रहेंगी जिससे दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

देश के उत्तरी भागों में फरवरी के दूसरे सप्ताह से ऋतु में परिवर्तन दिखाई देने लगेगा। आमतौर पर 20 फरवरी से पहले शिशिर ऋतु विदा हो जाती है और वसंत ऋतु का आगमन हो जाता है जब खेतों में सरसों के पीले-पीले फूल प्रकृति की सुंदरता बढ़ाते हैं।

Image credit: Trekearth

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try