Skymet weather

[Hindi] पटना, गया, वैशाली, औरंगाबाद, रांची और रामपुर सहित बिहार व झारखंड में बरकरार रहेगी बारिश

December 15, 2019 6:09 PM |

दिसम्बर के मध्य में बिहार और झारखंड सहित पूर्वी भारत में बारिश आमतौर पर कम ही होती है। लेकिन इस समय इन दोनों राज्यों पर बारिश का मौसम बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में कुछ स्थानों पर जबकि बिहार में एक-दो जगहों पर बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते हवा में नमी बढ़ी है जिससे इन भागों में रविवार की सुबह कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा भी देखा गया।

पूर्वी भारत से मध्य भारत तक बनी ट्रफ के चलते बिहार और झारखंड के मौसम में तब्दीली है आई है। यह सिस्टम जम्मू कश्मीर से आगे निकलकर तिब्बत के पास पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ के सहयोगी सिस्टम के रूप में काम कर रहा है। दोनों सिस्टम पूर्वी-उत्तर-पूर्वी दिशा में बढ़ रहे हैं, इसलिए बिहार और झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है।

English Version: Rain ahead for Gaya, Patna, Vaishali, Aurangabad, Madhubani, Supaul, Kishanganj, Ranchi, Rampur

बिहार में 24 घंटों के बाद यानि 16 दिसम्बर से मौसम में सुधार होगा, लेकिन झारखंड पर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण 24 घंटों के बाद भी गरज के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होती रहेगी।

दोनों राज्यों में जिन प्रमुख स्थानों पर बारिश की संभावना है उनमें हैं बक्सर, पटना, छपरा, वैशाली, औरंगाबाद, बांका, डाल्टनगंज, चतरा, कोडरमा, गिरि, गिरिडीह, चंपारण, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, रांची और रामपुर सहित आसपास के इलाके।

इन भागों में बादल छाए रहने और वर्षा होने की वजह से दिन के तापमान में व्यापक कमी आएगी। यह बारिश गेहूं, मटर, चना, सरसों आदि की चल रही रबी फसलों के लिए बहुत फायदेमंद होगी।

Image credit: Avenue mail

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try