Skymet weather

[Hindi] अहमदाबाद और बड़ौदा में तेज़ बारिश के साथ मॉनसून ने दिए आगमन के संकेत

June 24, 2019 10:36 AM |

Rain in Gujarat

गुजरात में चक्रवात वायु के प्रभाव के कारण मूसलाधार बारिश हुई थी। जैसे ही यह सिस्टम आगे बढ़ा, राज्य में तभी से बारिश भी देखने को नहीं मिली है। इसके बाद से ही यहां का मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि गुजरात के कुछ हिस्सों जैसे अहमदाबाद में बीते 24 घंटों के दौरान छिटपुट बारिश देखने को मिली है।

स्काइमेट वेदर के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पूर्वी अरब सागर के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा गुजरात के तटीय भागों से केरल के तटीय भागों तक एक ट्रफ रेखा भी फैली हुई है। राज्य के आस-पास इस समय बने इन मौसमी सिस्टमों के कारण, कुछ स्थानों में बारिश होने के आसार हैं। इसी के साथ राज्य में मॉनसून के आगमन की संभावनाएं भी बढ़ गयी हैं।

बारिश की यह छिटपुट गतिविधियां गुजरात के पूर्वी हिस्सों जैसे गांधीनगर, अहमदाबाद, बड़ौदा, राजकोट, वालसाड और सूरत के कुछ स्थानों में होने के आसार हैं।

वहीं दूसरी ओर, कच्छ में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण यहां लोगों को तापमान में कमी के साथ मौसम सुहावना बना रह सकता है। हालांकि कुछ स्थानों पर उमस बनी रह सकती है।

Also Read In English: Rains to occur with increased intensity in Ahmedabad and Baroda, Monsoon onset anytime now

वहीं राज्य में यह बढ़ी हुई मौसमी गतिविधियां मॉनसून के आगमन का संकेत दे रही हैं। गुजरात में मॉनसून का आगमन सामान्यतः 15 जून के आस-पास हो जाता है, लेकिन इस साल मॉनसून ने केरल में ही लगभग एक हफ्ते की देरी के साथ दस्तक दी है। इसी कारण गुजरात में भी मॉनसून अपने निर्धारित समय से लगभग 9-10 दिनों की देरी से पहुँच रहा है।

Image Credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try