Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में गिरा पारा, लू से मिली राहत

April 5, 2016 3:54 PM |

Weather in Delhiस्काइमेट के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली के तापमान हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट से दिल्ली वालों को असमय पड़ रही तेज़ गर्मी निश्चित तौर पर राहत मिली है। बीते 2-3 दिनों से सामान्य से 5-7 डिग्री अधिक चल रहे तापमान के चलते दिल्ली और आसपास के शहरों में लू का प्रभाव बना हुआ था। तापमान में मंगलवार को कुछ गिरावट दर्ज की गई हालांकि अभी भी कुछ भागों में पारा सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर बना हुआ है।

राहत की बात है कि तापमान में कुछ और कमी की अपेक्षा है जिससे लू में कमी आएगी। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी भागों में हवा के रूख में बदलाव के चलते तापमान में यह गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय हवाएँ दक्षिण-पूर्वी से बदलकर उत्तर या उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाएँ अपेक्षाकृत ठंडी होती हैं और यहाँ अगले 24 घंटों तक मुख्यतः पश्चिमी हवाएँ बनी रहेंगी जिससे तापमान में कुछ और कमी देखने को मिलेगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है की दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहेंगे। बुधवार की देर शाम या रात के समय हल्की वर्षा या गरज के साथ वर्षा दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसकी संभावना बहुत अधिक नहीं है।

उत्तर भारत में मध्य भारत के रास्ते पहुँच रही गर्म दक्षिण-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दिल्ली और आसपास के भागों में तापमान में यह अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की जा रही थी। मध्य प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ भागों में अधिकतम तापमान बीते कई दिनों से 40 डिग्री से अधिक बना हुआ था। मध्य भारत के अनेक भागों में बीते दिनों से लू जैसे हालात का प्रभाव दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी भागों में भी पहुंच रहा था।

बीते दो दिनों के दौरान दिल्ली और आसपास के शहरों में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े नीचे दी गई सारणी में दर्ज हैं:

Table-Day temperatures in Delhi

Image Credit: indianexpress

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try