[Hindi] ओडिशा में बारिश जारी, सम्पूर्ण पूर्वी भारत में बढ़ेंगे दिन के तापमान

February 8, 2020 11:09 AM|

पिछले कुछ दिनों सेगंगीय पश्चिम बंगाल में मौसमशुष्क बना हुआ है। लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान कोलकाता सहित गंगीय पश्चिम बंगाल के एक-दो स्थानों पर हल्की छिटपुट बारिश दर्ज की गई। इस बीच, ओडिशा के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है, जिससे पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार झारखंड के दक्षिणी जिलों जैसे रांची और जमशेदपुर में भी हल्की बारिश देखी गई। जबकि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है।

उम्मीद करते हैं कि कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन जो देश के पूर्वी हिस्सों में बना हुआ था, वो अब धीरे-धीरे दक्षिणी दिशा की ओर चला जाएगा, जिससे झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क बना रहेगा।

अगले 48 घंटों के दौरानओडिशा में गरज के साथ बारिश होने कीउम्मीद है। इसके बाद, राज्य में वर्षा की गतिविधियां कम हो जाएंगी।

English Version: Rain, thundershowers to continue in Odisha, day temperature to rise in entire East India

48 घंटे बाद सम्पूर्ण पूर्वी भारत का मौसम शुष्क हो जाएगा जिससे अधिकतम तापमानों में वृद्धि होगी।

Image credit: New Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

 

Similar Articles