Skymet weather

[Hindi] कोंकण व गोवा समेत मुंबई में बेमौसम बारिश ने दिसम्बर में तोड़े रिकॉर्ड

December 5, 2019 4:56 PM |

maharshtra rains (1)

महाराष्ट्र में पिछले दो तीन दिनों से बेमौसम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान, कोंकण व गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज हुई।

इस समय मुंबई शहर में भी बेमौसम बारिश हो रही है। जबकि मुंबई शहर आमतौर पर दिसंबर के महीने में सूखा रहता है। मुंबई में बुधवार को सुबह 8:30 बजे से बीते 24 घंटों में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई जो दिसंबर में औसत 0.2 मिमी बारिश के मुक़ाबले काफी अधिक है।

मुंबई शहर के लिए यह एक असाधारण वर्ष रहा है। अगर हम जून महीने की बात करे तो मुंबई में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और अब तक ऐसा कोई महीना नहीं आया है, जिसमें शहर पूरी तरह से सूखा रहा हो।

पिछले 24 घंटों में बेमौसम बारिश का कारण अरब सागर के मध्य पूर्व पर बने डीप डिप्रेशन को माना जा सकता है। कल तक, मौसम मॉडल में दिखा रहे थे कि प्रणाली एक चक्रवात में बदल जाएगी। लेकिन समुद्र में अब स्थितियाँ अनुकूल नहीं हैं जिससे अरब सागर के मध्य-पूर्वी भागों पर बना डीप डिप्रेशन कमजोर हो गया है। अब यह निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाएगा।

स्काइमेट विशेषज्ञों के अनुसार, डीप डिप्रेशन ने अपनी क्षमता खो दी है जिसके कारण इस सिस्टम का अब ज़्यादा प्रभाव नहीं होगा। लेकिन मुंबई सहित कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों तक हल्की बारिश जारी रह सकती है और इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा।

इस प्रणाली के प्रभाव से, अरब सागर से आने वाली नम हवाएँ महाराष्ट्र के मौसम को प्रभावित कर रही थी, जिससे मध्य महाराष्ट्र और कोंकण व गोवा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई है। हालांकि, इस समय प्रणाली कमजोर हो गई है जिसके कारण बारिश वापसी कर लेगी। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

English Version:  Record breaking unusual December rain lashes Konkan and Goa including Mumbai

दिसंबर के महीने में मुंबई में बारिश एक दुर्लभ घटना है। जबकि पिछले दशक में, लगभग तीन मौके आए थे, जिसमें बेमौसम बारिश ने शहर को तबाह कर दिया था। दिसंबर 2009 में, बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जबकि दिसंबर 2014 में 1.5 मिमी बारिश देखी गई थी। सभी रिकॉर्डों को तोड़ते हुए, 6 दिसंबर 2017 को शहर में 53.8 मिमी की भारी बारिश हुई थी।

Image credit: You Tube 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try