Mumbai Rains: मुंबई में मूसलधार बारिश का अलर्ट, निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की आशंका
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सप्ताह के दूसरे भाग में भारी बारिश की संभावना है। 22 से 24 मई 2025 के बीच बारिश तीव्र, लगातार और मूसलधार हो सकती है। इससे पहले और बाद में भी मध्यम वर्षा जारी रहने की उम्मीद है। विशेष रूप से 23 और 24 मई को शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव और भारी बारिश हो सकती हैं। इस बार मई महीने में बारिश का नया रिकॉर्ड बन सकता है।
मौसम प्रणाली का बनना
दक्षिण कोंकण और उत्तर कर्नाटक तट के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से पूर्व-मध्य अरब सागर में और कोंकण तट से लगे समुद्री क्षेत्र में 21 मई की रात तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। 22 मई को यह प्रणाली गहराकर डिप्रेशन बन सकती है, जो मुंबई व कोंकण तट के समानांतर स्थित होगा, लेकिन समुद्र के ऊपर रहेगा।
Advertisement
Advertisement
चक्रवात बनने की संभावना
23 मई को यह सिस्टम और अधिक ताकतवर होकर डीप डिप्रेशन में बदल सकता है, जिसके दक्षिण गुजरात के सामने, उत्तर-पूर्वी अरब सागर में पहुंच सकता है। अगर स्थितियाँ बनी रहीं, तो यह एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात (ट्रॉपिकल साइक्लोन) का रूप भी ले सकता है। लेकिन इसकी पुष्टि के लिए 48 घंटे तक निगरानी करने की जरूरत है।
मुंबई में असर और बारिश का समय
जैसे-जैसे यह मौसम प्रणाली (सिस्टम) कोंकण तट के पास से गुजरेगी, मुंबई पर इसका सीधा असर पड़ेगा। 21 और 22 मई को मुंबई में मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। 23 और 24 मई को जैसे ही सिस्टम समुद्र की ओर थोड़ा और सरकता है, पश्चिमी हवाएं सीधे तट से टकराएंगी, जिससे मुंबई में भीषण बारिश होगी। इन दोनों दिनों में सुबह और रात के समय (9-10 बजे) उच्च ज्वार (हाई टाइड) भी होने की संभावना है।
बन सकती है बाढ़ की स्थिति
इस लगातार बारिश से मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। सड़कों पर पानी भर सकता है, जिससे यातायात प्रभावित होगा। रेल, सड़क और हवाई सेवाओं पर असर पड़ेगा। उड़ानों में देरी, रद्दीकरण या डायवर्जन संभव हैं। 25 और 26 मई को मौसम में कुछ सुधार होगा और बारिश रुक-रुक कर मध्यम दर्जे की रहेगी। हालांकि राहत मिलने में थोड़ा समय लगेगा। 22 से 24 मई के बीच अत्यधिक सावधानी बरतें। गैर-जरूरी यात्रा टालें और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें।
Advertisement
यह भी पढ़ें: एकजुट कृषि मिशन: अब हर खेत तक पहुंचेगी वैज्ञानिक सोच
















