दिल्ली में भारी मौसम की संभावना नहीं, पूरे सप्ताह जारी रहेगी हल्की प्री-मानसून बारिश
पिछले सात दिनों में दिल्ली में मामूली प्री-मानसून गतिविधि देखी गई। इस दौरान बारिश न के बराबर रही, अधिकतम तापमान सामान्य रूप से 40° से 41°C के बीच बना रहा। नमी बढ़ने के साथ समान साफ रहा। मौसम विज्ञान के अनुसार, सप्ताह के बाकी दिनों में भी हल्की-फुल्की प्री-मानसून गतिविधियाँ संभव हैं, जैसे कि गरज-चमक और धूल भरी आँधी। लेकिन यह बहुत ही कम समय के होगी और तीव्रता भी बहुत कम रहेगी। 24 मई (शनिवार) तक दिल्ली में कोई भारी वर्षा या तेज तूफान की संभावना नहीं है।
आस-पास के मौसमी सिस्टम
दिल्ली के नजदीक दो निम्न स्तर के छोटे चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulations) सक्रिय हैं। जिसमें एक उत्तर पंजाब और मध्य पाकिस्तान में और दूसरा दक्षिण हरियाणा, पूर्वोत्तर राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में स्थित है। इन दोनों के बीच एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ (east-west trough) बन रही है, जो दिल्ली के करीब से होते हुए बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। यह ट्रफ सप्ताह के अंत तक सक्रिय रहेगी।
Advertisement
Advertisement
दिल्ली की स्थिति इस सिस्टम में
इस सिस्टम का मुख्य असर इंडो-गंगा के मैदानों में दिखाई देगा, जबकि दिल्ली इसकी सीमाओं पर रहेगी। इसलिए दिल्ली में कोई व्यापक या तीव्र मौसम परिवर्तन नहीं दिखेगा। फिर भी दिन की गर्मी से उठने वाले ऊँचे बादल (convective clouds) स्थानीय स्तर पर गरज और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आँधी ला सकते हैं। यह गतिविधियाँ शाम के समय होने के आसार हैं।
आगे के 3 दिनों में दिल्ली का मौसम
अगले तीन दिन (21-23 मई) दिल्ली में हल्की गरज-चमक और धूल भरी आँधी के लिए थोड़े अधिक अनुकूल रहेंगे। हवा की दिशा पूर्वी हो जाएगी जिससे नमी बढ़ेगी और वातावरण में अधिक नमी रहेगी। 25 मई (रविवार) से इस प्रकार की गतिविधियों की तीव्रता और फैलाव अधिक हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Mumbai Rains: मुंबई में मूसलधार बारिश का अलर्ट, निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की आशंका
गर्मी की स्थिति और तापमान
दिल्ली में मई महीने में लू (heat wave) की संभावना नहीं है। तापमान 40°C के आसपास नियंत्रित रहेगा। पूरे महीने में लू से राहत रहने की संभावना है। सफदरजंग मौसम केंद्र ने 16 मई 2025 को अधिकतम तापमान 42.3°C दर्ज किया था, जो मई महीने का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड बन सकता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें: एकजुट कृषि मिशन: अब हर खेत तक पहुंचेगी वैज्ञानिक सोच
















