Skymet weather

[Hindi] 06-11-2015 के लिए राष्ट्रीय मौसम वीडियो रिपोर्ट

November 5, 2015 6:25 PM |


 

शुक्रवार को प्रायद्वीपीय भारत, मौसमी गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र होगा। यहां एक ट्रफ तटवर्ती आंध्र प्रदेश से तमिलनाड़ु के ऊपर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

इसके प्रभाव से तमिलनाडु के तटीय भागों में अच्छी वर्षा होने के आसार हैं। इसके अलावा तमिलनाडु के आंतरिक भागों, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तटवर्ती आंध्र प्रदेश में हल्की वर्षा दर्ज की जाएगी।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भागों में एक नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जो धीरे-धीरे और सशक्त होगा। हालांकि यह मौसम को 48 घंटों के बाद प्रभावित करेगा।

इधर पश्चिम में अरब सागर में बना डिप्रेशन गहरे डिप्रेशन का रूप ले चुका है। लेकिन अहम यह है कि यह सिस्टम भारत के पश्चिम तटवर्ती भागों से दूर निकल गया है। जिससे भारतीय तटों पर इसका कोई प्रभाव नहीं देखा जाएगा।

उत्तर भारत का रूख करें तो यहां बना पश्चिमी विक्षोभ आगे पूर्व में निकल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम में सुधार होगा और लोगों को राहत मिलेगी। इन दोनों राज्यों में भारी वर्षा और हिमपात के चलते शीतलहर जैसे हालात बन गए थे। अधिकतम तापमान भी अब धीरे-धीरे सामान्य के आसपास आ जाएंगे।

इधर दिल्ली सहित मैदानी भागों में हवा का रूख बदल गया है। इन क्षेत्रों में ऊपर से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

राजस्थान पर बना एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन समूचे मध्य और पष्चिमी भागों में मौसम को शुष्क बनाए रखेगा। पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी किसी विशेष मौसमी हलचल के आसार नहीं हैं।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try