Skymet weather

9 जून 2018 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: मुंबई सहित महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में आएगा मॉनसून

June 8, 2018 3:48 PM |


 

दक्षिण भारत को पार करते हुए महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओड़ीशा के दक्षिणी हिस्सों में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान मॉनसून उत्तरी केरल और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में व्यापक रूप में सक्रिय रहा और इन भागों में भारी बारिश हुई। केरल के बाकी भागों और गोवा में सामान्य मॉनसून वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसी तरह लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मॉनसून सामान्य रहा और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

[yuzo_related]

प्रमुख वर्षा वाले स्थानों का जिक्र करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलुरु में 158 मिलीमीटर की भारी वर्षा हुई है। इसी तरह होनावर में 147 और कन्नूर में 116 मिलीमीटर बारिश हुई। बीते 24 घंटों के दौरान देशभर में सामान्य से 9% अधिक बारिश हुई है जबकि 1 जून से 7 जून तक हुई वर्षा का आंकड़ा सामान्य से 7% नीचे के स्तर पर बना हुआ है।

दक्षिण भारत में सामान्य से 33 प्रतिशत ज्यादा और मध्य भारत में सामान्य से 17% अधिक वर्षा हुई है।

दूसरी ओर पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश में 15% की कमी रही। उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में सामान्य से 46 फ़ीसदी कम वर्षा हुई है।

मॉनसून की उत्तरी सीमा इस समय रत्नागिरी, सोलापुर, नांदेड़, आदिलाबाद, अगरतला और उत्तरी लखीमपुर से होकर गुज़र रही है। मॉनसून तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में मॉनसून मुंबई सहित महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओड़ीशा के कुछ और भागों में दे सकता है दस्तक।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून मुंबई सहित तटीय महाराष्ट्र और उत्तरी तटवर्ती कर्नाटक में व्यापक रूप में सक्रिय रहेगा और इन भागों में भारी वर्षा दर्ज की जाएगी। इसके अलावा कर्नाटक के शेष भागों तथा केरल में भी मॉनसून की सक्रिय रहेगा जिससे हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर राज्यों में मॉनसून का प्रदर्शन सामान्य रहेगा। हालांकि तमिलनाडु, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में मॉनसून के प्रदर्शन में कुछ सुस्ती देखने को मिल सकती है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try