Skymet weather

21 सितंबर मॉनसून पूर्वानुमान: ओडिशा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना व छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा

September 20, 2018 8:23 PM |

 

वर्तमान में, मॉनसून ट्रफ निष्क्रिय बना हुआ है, जिसके चलते देश के अधिकांश हिस्सों पर लंबे समय से मॉनसून वर्षा देखने को नहीं मिली है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून तटीय ओडिशा और गंगिय पश्चिम बंगाल पर व्यापक रूप से सक्रिय रहा। साथ ही, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर भी सक्रिय मॉनसून की स्थिति देखी गई।

पश्चिम बंगाल के दीघा में सबसे अधिक 156 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी तरह ओड़ीशा के पारादीप में 99 मिमी और भुवनेश्वर में 56 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। इन राज्यों के बाकी भागों में भी मौसम में हलचल रही।

देश भर में वर्षा में कमी 20 सितंबर को भी 10 प्रतिशत पर बनी रही।

दक्षिण भारत एकमात्र ऐसा sub-division है जहां अब तक सामान्य बारिश हुई है। जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में 7% कम, मध्य भारत में 6 फीसदी कम और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर भारत में 24% की कम वर्षा हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश पर मॉनसून ज़ोरों पर रहेगा। जहां बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। इन भागों में तूफानी हवाएँ भी चल सकती हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी मॉनसून सक्रिय हो जाएगा और अच्छी बारिश दर्ज की जाएगी।

इस बीच, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, रायलसीमा, कर्नाटक, कोंकण व गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी सामान्य मॉनसून वर्षा होने के आसार हैं।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try