Skymet weather

12 अप्रैल मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश व बिहार में प्री-मॉनसून वर्षा में आएगी कमी; बढ़ेगा पारा

April 11, 2018 6:17 PM |

 

देश के अधिकांश हिस्सों में हो रही प्री-मॉनसून हलचल कल से समाप्त होने वाली है, जिससे पारा एक बार फिर से ऊपर चढ़ेगा, धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी और कुछ इलाके आएंगे लू के शिकंजे में।

फिलहाल कल के मौसम का हाल उत्तर भारत से।

उत्तर भारत के पहाड़ों पर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिसके चलते पर्वतीय राज्यों में धीरे-धीरे मौसम साफ होगा। हालांकि अगले 24 घंटों के जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दौरान कुछ स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है।

[yuzo_related]

मैदानी राज्यों में भी कल से मौसम बदलेगा। शाम से हवाओं के रुख भी पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो जाएगा। यह हवाएँ शुष्क और बेहद गर्म होंगी। मौसम के मिजाज़ में इस परिवर्तन के साथ-साथ दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी।

दिल्ली में सुबह के समय हल्की वर्षा हो सकती है जबकि दोपहर से मौसम शुष्क हो जाएगा। कल से गर्मी भी बढ़ेगी।

मध्य भारत होते हुए तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की प्री-मॉनसून बौछारें गिर सकती हैं। उसके बाद इन भागों सभी स्थानों पर मौसम शुष्क हो जाएगा।

दूसरी ओर पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और दक्षिणी राजस्थान में पहले से ही मौसम साफ हो गया है। कल भी इन भागों में सभी स्थानों पर आसमान साफ रहेगा और तेज़ गर्मी पड़ेगी।

मुंबई में लंबे समय से मौसम शुष्क है और कल भी शुष्क तथा गर्म मौसम की ही अपेकषा है।

उत्तरी बांग्लादेश और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ पूर्वोत्तर भारत तक पहुंचेगी। जिसके प्रभाव से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों पर बारिश जारी रहने का अनुमान है।

पूर्वी बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

गुवाहाटी में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पारा सामान्य के आसपास रहेगा। कोलकाता में आंशिक बादल छएंगे और एक-दो स्थानों पर गर्जना के आसार हैं।

दक्षिण भारत के मौसम का ज़िक्र करें तो......

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

यहाँ बनी ट्रफ के प्रभाव से केरल और आंतरिक तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा जबकि कर्नाटक में एक-दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश में भी एक-दो जगहों पर गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं।

हैदराबाद में बृहस्पतिवार को बादल छा सकते हैं लेकिन मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try