Skymet weather

21 अप्रैल का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली और जैसलमेर में चढ़ेगा पारा, बेंगलुरु व चेन्नई में बारिश

April 20, 2019 7:22 PM |


उत्तर भारत से शुरुआत करें तो, यहाँ उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों और पहाड़ों पर उत्तर-पश्चिमी हवाएँ बह रही हैं। इसके चलते, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं बाकी हिस्सों में मौसम सुहावना बना रहेगा। सम्पूर्ण उत्तर भारत में, तापमानों में दो से तीन डिग्री की बढ़त होने का अनुमान है। जैसलमेर और बारमेड़ जैसे शहरों में दिन के तापमान 40 डिग्री को पार केआर सकते हैं। इसी प्रकार, दिल्ली में भी तापमान बढ़ेगा और यहाँ पारा 37 डिग्री के आस-पास मापा जाएगा।

पूर्व की ओर बढ़ें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी बिहार पर देखा जा सकता है। साथ ही, एक अन्य सिस्टम पूर्वी असम पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी बिहार से गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक जा रही है। इसके चलते, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश व मेघालय में कुछ जगह बारिश और मेघ-गर्जना संभव है। ओड़ीशा में, गोपालपुर, गंजम, नबरंगपुर और कोरापुट में कुछ जगह बारिश और मेघ-गर्जना संभव है। यहाँ एक दो जगह तेज़ हवाएँ भी बहेंगी। पूर्वी राज्यों में तापमान बढ़ सकते हैं।

वहीं, मध्य भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी तेलंगाना पर बना हुआ है। साथ ही, एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ पर बनी हुई है। इस क्षेत्र पर शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ बहने का अनुमान है। दक्षिणी छत्तीसगढ़, पूर्वी विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में एक-दो जगह बारिश और गरज बौछारों की संभावना है। गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ेंगे। मुंबई में, मौसम गरम और उमस भरा बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India 

नीचे दक्षिण भारत की बात करें, तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी तेलंगाना पर बना हुआ है। इसके चलते, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश और गरज-बौछारों की संभावना है। हालांकि, दक्षिणी कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

तेलंगाना और साथ लगे रायलसीमा में तापमान अब गिरेंगे। बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में मौसम गरम और उमस भरा बना रहेगा। हालांकि, चेन्नई में कुछ मेघ-गरजना हो सकती है। बेंगलुरु में बिजली गिरने की गतिविधिओं के साथ, हल्की बारिश संभव है।श्रीकाकुलम, कलिंगपतनम, ऊटी, कोची और कोइम्बटूर में प्री-मॉनसून की बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try