Skymet weather

5 अगस्त के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में अच्छी वर्षा

August 4, 2017 8:42 PM |

 

पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू कश्मीर के मध्य भागों पर दिखाई दे रहा है। इस सिस्टम के चलते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा का अनुमान है।

मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा अभी भी हिमालय के तराई में है। इसके चलते पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में व्यापक मॉनसून वर्षा शनिवार को भी जारी रहेगी।

इसके प्रभाव से उत्तरी हरियाणा और दिल्ली में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि पंजाब और हरियाणा के बाकी हिस्सों और राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में झारखंड और आसपास के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। मॉनसून की अक्षीय रेखा भी गंगीय पश्चिम बंगाल से गुजर रही है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

[yuzo_related]

पूर्वोत्तर भारत में बारिश की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं। पूर्वी भारत पर बने चक्रवाती सिस्टम के चलते मध्य भारत में भी मौसम बदलेगा। छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

दक्षिण भारत में पश्चिमी तटों पर मौसम सक्रिय रहेगा। यहाँ केरल और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। जबकि मुंबई सहित कोंकण गोवा, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है।

रायलसीमा और तमिलनाडु में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try