Skymet weather

23 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत, उत्तर प्रदेश, बिहार, में बारिश; दिल्ली प्रदूषण में व्यापक सुधार

January 22, 2019 8:14 PM |


शुरुआत उत्तर भारत से करें तो, पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में बढ़ चुका है और उत्तरी दिशा से ठंडी हवाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान पर चल रही हैं। इस प्रणाली के चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर रात तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का दौर चलता रहेगा। इसके बाद उत्तरी पहाड़ी इलाकों पर बारिश का ज़ोर कम हो जाएगा।

इस बीच ठंडी और शुष्क उत्तरपश्चिमी हवाओं के चलते, उत्तरपश्चिमी मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान 2 या 3 डिग्री गिरेंगे। वहीं पंजाब, हरियाणा, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक दो स्थानों पर बारिश होगी। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार आया है जिससे प्रदूषण के स्तर में गिरावट आयी है। आगामी स्थिति को देखते हुए घातक प्रदूषण की जल्द लौटने की उम्मीद नहीं है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और उसके आसपास बना हुआ है। इस बीच एक ट्रफ रेखा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इस क्षेत्र तक बढ़ रही है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश और बिहार के भागों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर राज्यों पर बना हुआ है जिसके कारण सिक्किम और असम पर बारिश हो सकती है, हालांकि बाकी पूर्वोत्तर राज्यों पर शुष्क मौसम ही बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत में शुष्क मौसम ही बना रहेगा, हालांकि उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बारिश देखी जा सकती है। इस बीच ठंडी और शुष्क हवाएँ गुजरात और मध्य प्रदेश पर चलेंगी जिसके कारण यहाँ न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
दक्षिण में, कम दबाव वाला क्षेत्र दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर बना हुआ है। इस प्रणाली के चलते दक्षिणी अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर हल्की बारिश होगी। बाकी दक्षिण भारत पर मौसम शुष्क ही रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try