Skymet weather

26 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा

January 25, 2018 4:05 PM |


 

कल भारत अपना उनहत्तरवाँ गणतन्त्र दिवस मनाएगा जिसमे देश की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन दुनिया देखेगी। इस अवसर स्काइमेट की ओर से आप सबको हार्दिक शुभकामनायें।

उत्तर भारत के मौसम की बात करे तो, उत्तर भारत के ऊपर बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ गया है। इसके चलते उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। वही, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि पंजाब में हल्के से मध्यम कोहरा ही रहेगा।

[yuzo_related]

मध्य भारत की ओर रुख करे तो, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में शुष्क और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आ गई है। दिन के समय मौसम आरामदायक रहेगा और धूप खिली रहेगी। जबकि, ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान कम रहेगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की बात करे तो, पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वोत्तर भारत के कुछ भागों को प्रभावित करेगा। इसके चलते, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में कुछ स्थानो पर बारिश होगी।

दक्षिण भारत में एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। इसके चलते, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानो पर बारिश हो सकती है। जबकि दक्षिण भारत के बाकी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी हवाओं के चलते तेलंगाना और आस पास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

उनहत्तरवें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश के प्रमुख शहरों का मौसम देखें तो कल दिल्ली में राजपथ पर परेड के आयोजन में मौसम कोई बाधा नहीं बनेगा। सुबह घना कोहरा छाया रहेगा लेकिन परेड शुरू होने के समय कोहरा कम हो जाएगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। मुंबई और चेन्नई में दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम गर्म होगा। जबकि कोलकाता, बंगलुरु और हैदराबाद में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सुहावने मौसम के आसार हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try