Skymet weather

27 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरे के आसार

January 26, 2018 5:34 PM |


 

इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी मध्य पाकिस्तान पर विकसित हो गया है। हालांकि जम्मू कश्मीर में 27 जनवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन 28 जनवरी को राज्य के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

इस बीच उत्तर भारत के मैदानी भागों में शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ जारी रहेंगी। मौसम शुष्क होगा। दिन में खिली धूप अधिकांश स्थानों पर देखने को मिलेगी। लेकिन पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में भी एक-दो स्थानों पर सुबह मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

[yuzo_related]

मध्य भारत में भी मौसम का मिजाज़ कुछ इसी तरह का रहेगा। शुष्क और ठंडी उत्तरी हवाएँ चल रही हैं जिससे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे रहेंगे। मौसम शुष्क होगा। दिन में धूप खिली रहेगी। कोंकण-गोवा, मुंबई सहित उत्तरी महाराष्ट्र में रात में मौसम ठंडा रहेगा जबकि दिन गर्म होगा।

पूर्वी भारत में कई जगहों पर घने की वापसी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ भागों में 27 और 28 जनवरी को फिर से मध्यम से घना कोहरा दस्तक दे सकता है।

उधर असम के दक्षिणी हिस्सों बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कुछ कमजोर हुआ है। हालांकि इसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को हल्की वर्षा और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा और मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। यह सिस्टम अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह से दूर हो गया है जिसके चलते अंडमान व निकोबार में बारिश की संभावना नहीं है। यहाँ 27 और 28 जनवरी को मौसम शुष्क होगा।

इसके अलावा दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत को भी यह सिस्टम प्रभावित नहीं करेगा। तमिलनाडु से लेकर केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

27 और 28 जनवरी के लिए प्रमुख शहरों के मौसम की बात करें तो दिल्ली में दिन में धूप के बीच मौसम खुशनुमा होगा। रात और सुबह के समय अच्छी ठंड और मध्यम कोहरे के आसार हैं।

मुंबई में सुबह और रात शीतल होगी जबकि दोपहर में खिली धूप के चलते हल्की गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। चेन्नई और बंगलुरु में भी शुष्क मौसम के बीच दोपहर हल्की गर्म होगी।

कोलकाता में आंशिक बादल छा सकते हैं लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try