Skymet weather

29 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश में कोहरा

January 28, 2018 6:57 PM |


 

उत्तर भारत के मौसम के बारे में बात करें तो, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू और कश्मीर के आसपास स्थित है। इसके साथ, जम्मू और कश्मीर के उच्च स्तरों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद होती है। राज्य के शेष हिस्सों और हिमाचल प्रदेश पर बादल छाए रहेंगे।

इस बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी भारत के मैदानों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा। पूरे हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा।

[yuzo_related]

मध्य भारत की बात करें तो एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान पर देखा जा सकता है। इस प्रकार, पूरे क्षेत्र में दिन सुहावना रहेगा और धूप खिली रहेगी। जबकि यहाँ रात ठंडी रहेगी। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर जाएँ तो अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी उत्तर प्रदेश, उत्तर बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सहित हिमालय के तराई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। उत्तरी बांग्लादेश और आस-पास असम में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ, पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से घने कोहरे की उम्मीद है। हालांकि देश के पूर्व और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

दक्षिण भारत की ओर जाएँ तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा, इस प्रणाली से दक्षिणी तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। इसकी वजह से, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु की दक्षिणी छोर पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ् ही तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर तटीय तमिलनाडु सहित देश के पूर्वी तट पर हल्के कोहरे की उम्मीद है।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

भारत के प्रमुख शहरों में मौसम के बारे में बात करें तो दिल्ली में मुख्य रूप से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और दिन में हवा चलेगी। मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा। मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई में धूप खिली रहेगी और दिन में हल्की गर्माहट रहेगी। वहीं बेंगलुरु में शुष्क और आरामदायक मौसम की संभावना है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try