Skymet weather

24 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर और पूर्वी भारत कहीं-कहीं शीतलहर का प्रकोप

January 23, 2016 6:04 PM |

 

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में उत्तर के पहाड़ों से बर्फीली हवाएं आ रही हैं। जिससे यह इलाके शीतलहर की चपेट में रहेंगे।

हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। तापमान में वृद्धि के बावजूद पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में दिन में भी शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा।

गंगा के मैदानी भागों में मध्यम के घना कोहरा जारी रहेगा। कोहरे का प्रभाव पूर्वी भारत में बढ़ सकता है। विशेष तौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा रहेगा जिसके चलते इन राज्यों में रविवार को भी आपको शीतलहर का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

महाराष्ट्र और गुजरात में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। इसकी वजह यह है कि दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं को गुजरात और महाराष्ट्र पहुंचने से रोक रहा है।

इधर दक्षिणी तटवती आंध्र प्रदेश से तमिलनाड़ु तक एक ट्रफ रेखा बन रही है। इस ट्रफ रेखा के आसपास वाले भागों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है। चेन्नई में भी वर्षा हो सकती है।

उधर पूर्वोत्तर में मेघालय पर एक कम प्रभावी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। कमज़ोर होने के बावजूद इसके प्रभाव से असम, अरूणाचल प्रदेश और सिक्किम में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

लखनऊ में सुबह के तापमान में भारी गिरावट हो सकती है। यहां तापमान अधिकतम 16 जबकि न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस होगा।

पटना में भी तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं। 15 डिग्री के साथ दिन शीतल होगा जबकि सुबह 5 डिग्री तापमान के बीच कड़ाके की ठण्डी महसूस की जाएगी।

बंगलूरू में पारा दिन में 26 डिग्री जबकि सुबह में 18 डिग्री के आसपास हो सकता है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try