Skymet weather

5 जुलाई के लिए मौसम पूर्वानुमान: मुंबई, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी मॉनसूनी बारिश

July 4, 2016 5:30 PM |

 

दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य भारत में पूरे ज़ोरों पर रहेगा। पूर्वी और मध्य भारत में अच्छी वर्षा होने के आसार।

मंगलवार को निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ेगा। इसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश, उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है। बिहार, झारखंड, विदर्भ और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा होगी। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही इससे एक ट्रफ पूर्वी भारत तक आ रही है। इसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इन भागों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या मध्यम बौछारें देखने को मिले सकती हैं। उत्तराखंड में बारिश में कमी के चलते काफी राहत मिलेगी है।

पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

इधर पश्चिमी तटों पर दक्षिणी गुजरात से केरल तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके प्रभाव से कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में अच्छी मॉनसूनी वर्षा जारी रहेगी। केरल में भी मॉनसून के सक्रिय होने के आसार हैं। दूसरी तरफ आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मॉनसून कमजोर रहेगा जिससे बंगलुरु या चेन्नई में बारिश नहीं होगी। हालांकि मुंबई में अच्छी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

 
 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try