Skymet weather

10 नवम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: पूर्वोत्तर राज्यों, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप में वर्षा के आसार

November 9, 2016 1:57 PM |

 

बांग्लादेश के मध्य में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-मध्य में भी बना हुआ है। इस सिस्टम से बनी ट्रफ तमिलनाडु के दक्षिणी क्षेत्र तक पहुँच रही है।

इन सिस्टमों के चलते दक्षिणी तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है।

मुंबई सहित महाराष्ट्र, इससे सटे राज्य कर्नाटक और तेलंगाना में सुबह के तापमान घटे हैं। उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाओं के चलते इसमें और कमी आने की संभावना है। हालांकि दक्षिणी राजस्थान पर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ जो मुंबई तक महाराष्ट्र के तटीय भागों में दिन के तापमान को बढ़ा देगा।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 12 नवंबर से जम्मू-कश्मीर को प्रभावित कर सकता है। यह सिस्टम इस समय उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान पर है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत में अधिकतम तापमान कम होगा जबकि शुरुआत में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

फिलहाल अगले 24 घंटों तक उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवा कमजोर पड़ेगी जिससे धुंध और प्रदूषण के एक बार फिर से बढ़ने की आशंका है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try