Skymet weather

10 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप; पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार में छाएगा कोहरा

November 9, 2017 7:35 PM |

 

शुरुआत उत्तर भारत से। उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में घना कोहरा शुक्रवार को भी जारी रहेगा। हालांकि उत्तर-पश्चिमी हवाएँ कल कुछ ज़ोर पकड़ेंगी जिससे प्रदूषण में दोपहर के समय कमी आने और दृश्यता में सुधार होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। लेकिन यह बदलाव बहुत व्यापक नहीं होगा।

पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धुंध और कोहरे प्रभाव जारी रहेगा। हालांकि दिन में धूप खिलेगी जिससे अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी।

राजधानी दिल्ली कल भी सुबह के समय प्रदूषण की काली चादर से ढँकी रहेगी।

अब चलते हैं पूरब की ओर क्योंकि कोहरे के रूप में प्रदूषण अब दिल्ली से आगे बढ़ते हुए पूर्वी भारत में पहुँच गया है। वर्तमान मौसमी स्थितियों के बीच उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी भागों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है।

जबकि पूर्वी भारत के शेष भागों और पूर्वोत्तर राज्यों में दिन में शुष्क मौसम जारी रहेगा। हालांकि सुबह के समय कुहासा और धुंध देखने को मिल सकती है।

[yuzo_related]

बांग्लादेश और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। लेकिन यह पूर्वी भारत के मौसम को फिलहाल प्रभावित नहीं करेगा।

राजस्थान पर हवाओं में एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से राजस्थान और गुजरात में शुष्क हवाएँ चलेंगी। दिन में तेज़ धूप के कारण दोनों राज्यों में मौसम काफी गर्म होगा।

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी दिन में शुष्क और हल्का गर्म मौसम अपेक्षित है।

दक्षिण भारत का रुख करें तो यहाँ बंगाल की खाड़ी के मध्य पूर्व में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है।

हालांकि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। चेन्नई में भी बारिश होने के आसार नहीं हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try