Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर 207 मीटर तक जाने का अनुमान, हाई अलर्ट पर एनडीआरएफ टीम

August 21, 2019 10:40 AM |

Yamuna river touches the danger mark

दिल्ली में इन दिनों बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना का जलस्तर और बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ता नज़र आ रहा है। मंगलवार, यानि 20 अगस्त की शाम 5 बजे पानी का स्तर 206.25 मीटर तक पहुंच चुका है।

वहीं, अनुमान जताया जा रहा है कि बुधवार यानि आज दोपहर 2 बजे तक जलस्तर 207.08 मीटर तक पहुंच सकता है।

बाढ़ की खतरा को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम गाजियाबाद से दिल्ली रवाना हो गई है। दो टीमें दिल्ली बाढ़ वाले इलाके में लगाई गई हैं और 4 टीम हाई अलर्ट पर हैं। आपको बता दें कि, हरियाणा में होने वाली बारिश के कारण यमुना का पानी लगातार बढ़ रहा है। हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से करीब नौ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का पानी बढ़ रहा है। इससे दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ गई है।

हथिनीकुंड बैराज में जलस्तर ने 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को जलस्तर 8.28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था। इससे पहले साल 2013 में जलस्तर 8 लाख क्यूसेक था। अभी तक हथिनीकुंज बैराज से यमुना में 8 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा चुका है।

पूरे भारत के लिए 21 अगस्त का मौसम पूर्वानुमान :

दिल्ली की तरफ 40 साल बाद इतना पानी छोड़ा गया है। बता दें कि, दिल्ली में यमुना का खतरे का स्तर 205.33 मीटर है। यमुना के खतरे के निशान को छूने से पहले ही आसपास के इलाकों में खलबली मच गई है.

दिल्ली सरकार के ऐलान के बाद लोग अपने जरूरी सामान लेकर आशियाने छोड़कर जा रहे हैं। इनकी मदद के लिए सरकार ने 2,120 कैंप लगाए हैं। साथ ही यमुना ब्रिज से गुजरने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में अगले दो दिन हालात बेहद मुश्किल हो सकते हैं, क्योंकि अगले दो दिन पानी का बहाव तेज होगा।

Image Credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try