Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप; प्रदूषण के साथ गर्म व शुष्क मौसम रहेगा जारी

October 18, 2017 11:00 AM |

Delhi Pollutionदिल्ली में इस समय सुबह के समय मौसम ठंडा होने लगा है जबकि दिन में गर्मी अभी भी जारी है। दिल्ली प्रदूषण की चपेट में है। सुबह के समय प्रदूषण का स्तर सबसे ऊपर पहुँच रहा है। इसके अलावा राजधानी में लंबे समय से दिन में शुष्क और बेहद गर्म मौसम परेशान कर रहा है। यह अलग बात है कि रात और सुबह में हल्की गुनगुनाती ठंडक ने दस्तक दे दी है। सुबह के समय अगर आप पार्क में जाते हैं तो ओस की बूंदें और शीतल मंद पवन मौसम को खुशनुमा बना रही हैं लेकिन प्रदूषण का प्रकोप किसी संकट से कम नहीं है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली और आसपास के शहरों में मौसम में जल्द बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस समय बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम आगे बढ़ते हुए जल्द ही सशक्त होकर डिप्रेशन का रूप ले सकता है। यह सिस्टम आंध्र प्रदेश तथा ओड़ीशा के मध्य से आगे निकलेगा। इसके प्रभाव से दिल्ली तक हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिम से बदलकर दक्षिण पूर्वी हो जाएगा।

दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Delhi lightning

इस बदलाव से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। दिन के तापमान में विशेष बदलाव अपेक्षित नहीं है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और आसपास के भागों में वातावरण में नमी बढ़ने से 19-20 अक्तूबर से छिटपुट बादल देखे जा सकते हैं। हालांकि बारिश जैसी उम्मीद नहीं है। हवाओं में नमी बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों के दौरान सुबह के समय प्रदूषण और भी ख़तरनाक स्तर तक पहुँच सकता है।

[yuzo_related]

अनुमान के अनुसार 25-26 अक्टूबर से फिर से दिल्ली की हवाओं में बदलाव दिखेगा और दक्षिण-पूर्वी हवाओं की जगह लेंगी उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ। हवा बदलने से दिल्ली और आसपास के शहरों में 26 अक्टूबर से न्यूनतम तापमान में व्यापक में गिरावट होगी और यह 20 डिग्री से नीचे पहुँच जाएगा जिससे सुबह और रात में ठंडक बढ़ जाएगी। यह अलग बात है कि दिन के तापमान में गिरावट के लिए उसके बाद भी इंतज़ार बना रहेगा। फिलहाल दिल्ली में दिन में भीषण गर्मी जारी रहेगी। सुबह के समय प्रदूषण निरंतर परेशान करेगा।

Image credit: India Herbs

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try