Skymet weather

[Hindi] मुम्बई में मार्च में बीते 11 वर्षों में पांचवीं बार पारा पहुंचा 40 के पार, अब आएगी गिरावट

March 26, 2019 8:46 PM |

2

बीते कुछ दिनों से मुंबई के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है। 22 मार्च को सांता क्रूज़ का अधिकतम तपमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि 25 मार्च को तापमान तेज़ी से बढ़ते हुए 9 डिग्री अधिक 40.3 डिग्री दर्ज किया गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बीते 11 वर्षो में ऐसा पांचवीं बार हुआ है जब मार्च महीने में मुंबई का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा है।

पुराने आंकड़ों के अनुसार 26 मार्च 2018 को सांताक्रूज़ का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि 8 मार्च 2013 में तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सांताक्रूज़ का मार्च महीने में सबसे अधिक तापमान 41.7 डिग्री 28 मार्च 1956 को दर्ज किया गया था, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में हुई इस बढ़ोत्तरी का कारण उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और गर्म हवाएं हैं। 26 मार्च को भी सामान्य से 6 डिग्री अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हालांकि 27 मार्च से हवाएँ बदलेंगी जिससे मायानगरी मुंबई और इसके आसपास के शहरों में कल से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

भारत का तटीय इलाका होने के कारण मुंबई के वातावरण में नमी अधिक होती जिससे तापमान अधिक होने की स्थिति में लोगों के लिए मुश्किलें काफी बढ़ जाती हैं। फिलहाल दो-तीन दिनों के मुश्किल भरे मौसम के बाद अब हालात बदलेंगे और लोगों को राहत कल से कुछ राहत मिलेगी क्योंकि पारा गिरकर 35 डिग्री के करीब आ जाएगा। लेकिन बारिश जैसी राहत देखने मिलने की संभावना फिलहाल नहीं है।

Also Read in English : Mumbai surpasses 40 degrees for the fifth time in past 11 years

Image Credit: latestly.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try