
झारखंड में पिछले दो तीन दिनों से भारी से बेहद भारी बारिश दर्ज की जा रही है। बारिश ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर रखा है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
अगर बारिश के कारण पर बात करें तो, बता दें कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी के भागों पर इस समय एकचक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनाहुआ है। इसके अलावा, हरियाणा से उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल तक एक पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ रेखा भी बना हुआ है।
झारखंड के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही भीषण बारिश के कारणमैदानी इलाकों में बाढ़आ गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में विषेश रूप से गिरिडीह और उससे सटे आसपास के इलाके शामिल हैं।
शनिवार को सुबह 8.30 बजे से पिछले 24 घंटों के दौरान, रांची में 66 मिमी की भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान, जमशेदपुर में 30 मिमी तथा डाल्टनगंज में 10 मिमी बारिश देखने को मिली।
स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि, झारखंड में अगले48 घंटों तक बारिश की गतिविधियां जारीरहेंगी। इसको ऐसे भी समझ सकते हैं कि, 30 सितंबर तक राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी बौछारें देखने को मिलेंगी।
Also, Read In English: Heavy rains lash Ranchi, Jamshedpur, flooding rains to continue in parts of Jharkhand
1 अक्टूबर से राज्य में बारिश कम होने लगेगी। हालांकि, तब भी दक्षिणी और पूर्वी जिलों में वर्षा की गतिविधियाँ देखी जाती रहेंगी। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि, झारखंड में अक्टूबर के पहले सप्ताह तक ही बारिश की स्थिति में सुधार होगा।
Image Credit: Hindustan Times
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।
देश भर के मौसम का पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो:






