Skymet weather

[Hindi] महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मुंबई में रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश, मतदान में नहीं पड़ेगा बड़ा व्यवधान

October 21, 2019 3:07 PM |

light rain in mumbai (1)

मुंबई शहर में दक्षिण पश्चिम मॉनसून का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। जिससे सितंबर महीने में भारी वर्षा की गतिविधियां देखने को मिली थीं। इस समय भी मौसम बारिश वाला ही बना हुआ है। आज यानि 21 अक्टूबर को मुंबई समेत महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। ऐसे में यह बारिश मत प्रतिशत को प्रभावित कर सकती है।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून मुंबई शहर से भले अलविदा कह चुका है लेकिन सपनों के शहर मुंबई में बारिश बंद होने का नाम नहीं ले रही है। इस समय ऐसी बारिश मुंबई के लिए सरप्राइज़ है। इसी सरप्राइज़ से आज भी मुंबई के लोगों को दो-चार होना पड़ सकता है।

रविवार को सुबह 8.30 बजे से 24 घंटे के अंतराल में, ठाणे में 19 मिमी, कोलाबा में 6 मिमी की मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसी तरह, सांताक्रूज में समय सीमा के दौरान 4 मिमी की बारिश दर्ज हुई है।

Also read in English: Mumbai Rains: Light Mumbai rains to continue, no trouble for voters, commuters

उम्मीद है कि आज जब मुंबई का वोटर अपना विधानसभा प्रतिनिधि का चुनाव कर रहा होगा तो उसे कुछ इलाकों में हल्की बारिश की चुनौती से भी लड़ना पड़ सकता है। हालांकि बादल छाए रहने और हल्की फुहारों या बूँदाबाँदी के चलते तापमान नीचे रहेगा, जिससे अपना वोट डालने के लिए कतार में खड़े मुंबईकर को कम से कम गर्मी नहीं सताएगी।

स्काइमेट मुंबई के जिम्मेदार नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में बाहर निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी दिखाएँ।

Image Credit: Hindustan Times 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 

देश भर के मौसम का पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो:






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try