Skymet weather

[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 30 सितम्बर 2018 का मॉनसून पूर्वानुमान

September 29, 2018 12:00 PM |

24-Hours-Rainfall-29-09-2018---600

देश भर में बने मॉनसून सिस्टम

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, उत्तरी हिमालय में ऊपरी वायु प्रणाली के रूप में दस्तक दे सकता है।

एक ट्रफ रेखा तटीय महाराष्ट्र के केंद्रीय हिस्सों से लेकर श्रीलंका तट तक बढ़ रही है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण तमिलनाडु तट पर बना हुआ है।

एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तरी बिहार से होते हुए तटीय ओडिशा तक जा रही है।

असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र, गुजरात और आसपास के राजस्थान पर मजबूत हो रहा है।

बीते 24 घंटों के दौरान मॉनसून का प्रदर्शन

पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु और केरल में व्यापक मॉनसून की स्थिति के कारण यहाँ मध्यम से भारी बारिश हुई।

मध्य महाराष्ट्र, मुंबई, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों, छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों, पश्चिम बंगाल और उत्तर राजस्थान सहित कोंकण में मॉनसून सक्रिय रहा जिससे यहाँ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

उत्तरी और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून के कमजोर होने के कारण यहाँ पर शुष्क मौसम अनुभव किया गया।

अगले 24 घंटों में मॉनसून का संभावित प्रदर्शन

अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में व्यापक मॉनसून की स्थिति बनी रहेगी।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण ओडिशा और जम्मू-कश्मीर और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगहों पर सक्रिय मॉनसून की उम्मीद है।

राजस्थान से दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून जल्द ही वापसी की तैयारी में है।

उत्तर पश्चिमी मैदानों, मध्य भारत, बिहार के कुछ हिस्सों और झारखंड में शुष्क मौसम जारी रहेगा।

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try