Skymet weather

[Hindi] जम्मू कश्मीर में शून्य से नीचे पारा, ठिठुरन बढ़ी

December 14, 2016 11:23 AM |

Kashmir temperatureमंगलवार को जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम सहित राज्य के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई जिससे राज्य में अधिकांश जगहों पर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में पारा शून्य से भी नीचे चला गया है। हालांकि शनिवार से पहले जम्मू कश्मीर में मौसम मुख्यतः शुष्क बना हुआ था। आसमान भी साफ होने के चलते दिन में खिली धूप के कारण अपेक्षित सर्दी गायब थी।

भारी बर्फबारी के बाद पहलगाम के तापमान में भारी गिरावट आई और यह शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। राजधानी श्रीनगर में भी पारा शून्य के नीचे चला गया। जम्मू कश्मीर के पास पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। जिसके चलते अधिकांश हिस्सों में तापमान में व्यापक कमी आई है और कई इलाकों में पारा शून्य से भी नीचे चला गया है।

मंगलवार की सुबह 8:30 बजे से बीते 24 घंटों के दौरान श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसी दौरान लेह में शून्य से 10 डिग्री कम, पहलगाम में 5.3 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 4.8 डिग्री नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 2.7 डिग्री नीचे, दक्षिणी कश्मीर में कोकेरनाग में शून्य से 0.8 डिग्री नीच तापमान रिकॉर्ड किया गया।

स्काइमेट वेदर के अनुसार इन भागों सहित जम्मू कश्मीर में अगले 2-3 दिनों तक इसी तरह ठंडक बनी रहेगी और मौसम साफ तथा शुष्क होगा। अगले 2-3 दिनों के पश्चात एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर को प्रभावित कर सकता है जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी जबकि दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Image credit: indiatoday

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try