Skymet weather

[Hindi] उत्तर प्रदेश और बिहार में 22 फरवरी से शुरू होगा बारिश का लंबा दौर; तेज़ हवाएँ भी चल सकती हैं

February 19, 2020 4:59 PM |

rain in bihar

उत्तर प्रदेश और बिहार में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। इस समय एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों से बिहार तक बनी हुई है। इसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार पर हवा में नमी बढ़ी और कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

पूर्वी भारत के इन राज्यों के मौसम में जल्द ही बदलाव आएगा। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों पर 22 फरवरी से बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। धीरे-धीरे बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज़। बिहार में 25 फरवरी तक गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।

इन दोनों क्षेत्रों में अधिक प्रभावित होंगे दक्षिणी इलाके जिसमें बिहार में पटना, गया और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मिर्ज़ापुर, गाजीपुर, वाराणसी और प्रयागराज शामिल हैं। इन भागों में बारिश के साथ तेज़ हवाएँ चलने और बादलों की गर्जन होने की भी संभावना है।

English Version: Uttar Pradesh and Bihar to observe rainy spell beginning February 22

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक बनी ट्रफ के चलते इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। साथ ही बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ भी कारण होंगी। इसके अलावा एक ट्रफ और कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन के बनने से भी नमी में बढ़ोत्तरी होगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में इस समय न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है चल रहा है। 21-22 फरवरी से इसमें 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो जाएगी। हालांकि दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

Image credit: DNA India 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try