Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में 5 साल का टूटा रिकॉर्ड, मार्च में पड़ रही अच्छी सर्दी

March 18, 2019 8:15 PM |

Delhi_smog_pollution-The Wire 600इस वर्ष एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और इसके प्रभाव से बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण फरवरी में भी सामान्य से ज़्यादा सर्दी रही वहीं मार्च महीने में भी दिल्ली में तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। जिसके चलते जहां दिन में मौसम सुहावना बना हुआ है वहीं रात और सुबह के समय हल्की सर्दी जारी है।

मार्च का महीना देश भर के लिए बदलाव का भरा महीना होता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम बदलता है। एक तरफ शीत ऋतु विदा ले रही होती है तो दूसरी ओर प्री-मॉनसून सीज़न (1 मार्च से 31 मई) शुरू हो जाता है और गर्मी लगातार बढ़ती जाती है। पश्चिमी हिमालयी भागों पर आने वाले पश्चिमी विक्षोभों के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी होती है जिससे गर्मी के प्रचंड होने में ब्रेक लगती रहती है।

दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में फरवरी के मुक़ाबले मार्च महीने में दिन और रात के तापमानों में 5 की वृद्धि हो जाती है। दिल्ली के सफदरजंग की बात करें तो यहाँ फरवरी में औसत अधिकतम तापमान 23.9˚C है और मार्च में 29.6˚C होता है। जबकि न्यूनतम औसत तापमान फ़रवरी में 10.4˚C और मार्च में 15.6˚C होता है। लेकिन इस बार स्थितियाँ अलग रही हैं।

Read this in English: Coldest March for Delhi in last 5 years

इस वर्ष एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और इसके प्रभाव से बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण फरवरी में भी सामान्य से ज़्यादा सर्दी रही वहीं मार्च महीने में भी दिल्ली में तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। जिसके चलते जहां दिन में मौसम सुहावना बना हुआ है वहीं रात और सुबह के समय हल्की सर्दी जारी है।

सामान्यतः साल के इस समय तक दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 14˚C से 15˚C रहता है। और मार्च के तीसरे हफ्ते तक अधिकतम तापमान 30˚C पहुँच जाता था। लेकिन इस साल तापमान में ऐसी वृद्धि देखने को नहीं मिली है।

पिछले 5 वर्षों में मार्च महीने में रिकॉर्ड किये गए तापमान का औसत नीचे दी गई सूची

Temperature in Delhi

इस सूची के मुताबिक लगातार पिछले 3 सालों से मार्च के महीने में दिल्ली का तापमान इस साल से ज्यादा रहा है। पिछली बार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 2015 जैसा ही मौसम देखा गया था।

इस बीच उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसके कारण दिल्ली और इससे लगे हुए इलाकों में 20 मार्च को बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है। जिसके कारण दिल्ली में अभी भी सुहावना मौसम जारी रहने की उम्मीद है। लेकिन धूप का असर देखते हुए लग रहा है कि अब वो समय दूर नहीं जब पारा 30 को पार कर जाएगा और दिन में धूप का आनंद लेने की बजाए उससे बचने की ज़रूरत महसूस होगी।

Image credit:  The Wire

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try